पहला रायपुर में अमृत सरोवर पर ध्वजारोहण, देशभक्ति के रंग में रंगा कार्यक्रम
सीतापुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को विकासखंड पहला के ग्राम रायपुर स्थित अमृत सरोवर (मदनुवा तालाब) परिसर में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
ग्राम प्रधान कृष्ण कुमार वर्मा, रोजगार सेवक उदय प्रकाश, पंचायत सहायक साक्षी सहित ग्रामीण धर्मेन्द्र कुमार, सतीश और सोहन समेत अन्य लोगों की मौजूदगी में राष्ट्रध्वज फहराया गया। उपस्थित लोगों ने तिरंगे को सलामी देते हुए देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया।
इस दौरान लोगों ने देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से अमृत सरोवर परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने राष्ट्रहित में मिल-जुलकर कार्य करने और देश की प्रगति में योगदान देने का संकल्प लिया।
जय हिंद! जय भारत!
.jpg)
TAGS:
##mahmudabad #sitapur