बाबा बाग चौराहे पर काव्यांश हेल्थ केयर में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
सीतापुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को पहला क्षेत्र के बाबा बाग चौराहा स्थित काव्यांश हेल्थ केयर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान काव्यांश हेल्थ केयर के संचालक डॉ. दिलीप मौर्य ने राष्ट्रध्वज फहराकर सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
ध्वजारोहण के बाद डॉ. दिलीप मौर्य ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया और लोगों से देश की एकता, अखंडता एवं भाईचारे को मजबूत बनाए रखने की अपील की।
इस अवसर पर डॉ. दिलीप मौर्य ने असहाय एवं अनाथ लोगों के लिए निःशुल्क इलाज उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों की सेवा करना समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी है और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी और ‘भारत माता की जय’ एवं ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष के साथ स्वतंत्रता दिवस का उत्सव मनाया।
जय हिंद! जय भारत!
.jpg)
Gallery Photos
TAGS:
##mahmudabad #sitapur