जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की
सीतापुर। जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं आश्रम पद्धति विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक कर विद्यालयों की व्यवस्थाओं, छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा शैक्षिक गुणवत्ता की समीक्षा की।
बैठक के दौरान छात्राओं की शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, भोजन एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति पर जानकारी ली गई। जिलाधिकारी ने विद्यालयों में बेहतर शैक्षिक वातावरण बनाए रखने तथा छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
उन्होंने संबंधित प्रधानाचार्यों एवं अधिकारियों को विद्यालयों की व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही छात्राओं की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने और शैक्षिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार के लिए प्रभावी कदम उठाने को कहा।
जिलाधिकारी ने कहा कि बालिकाओं को बेहतर शिक्षा एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है।
.jpg)
Gallery Photos
TAGS:
##mahmudabad #sitapur