गैर मान्यता प्राप्त एवं मानक विहीन विद्यालयों पर तत्काल कार्रवाई की मांग, विद्यार्थी परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा ज्ञापन
रामपुर मथुरा । आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने तहसील महमूदाबाद में उप जिलाधिकारी महोदय से मुलाकात कर क्षेत्र में संचालित गैर मान्यता प्राप्त एवं मानक विहीन विद्यालयों के संबंध में चर्चा की तथा ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल ने उप जिलाधिकारी महोदय को अवगत कराया कि क्षेत्र में तमाम ऐसे विद्यालय संचालित हो रहे हैं, जो निर्धारित मानकों को पूरा नहीं करते अथवा बिना मान्यता के संचालित किए जा रहे हैं। विद्यार्थी परिषद ने प्रशासन से ऐसे सभी विद्यालयों की जांच कर नियमानुसार कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की।
परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ नहीं होने देगी। शिक्षा व्यवस्था में अनियमितताओं के कारण विद्यार्थियों और अभिभावकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन को प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए।
विद्यार्थी परिषद ने प्रशासन को चार दिवस का समय दिया है। परिषद ने स्पष्ट किया कि यदि निर्धारित समयावधि में गैर मान्यता प्राप्त एवं मानक विहीन विद्यालयों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई नहीं की जाती है, तो विद्यार्थी परिषद छात्रों के हित में वृहद आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
.jpg)
TAGS:
##sitapurnews#news@dmsitapur